*ज्ञान , मंगल , उत्सव व प्रेम का द्योतक बसंत पंचमी .......* « 22/Jan/2026
*ज्ञान , मंगल , उत्सव व प्रेम का द्योतक बसंत पंचमी .......*
विद्या, संगीत और कला के निरंतर प्रवाह की प्रतीक देवी सरस्वती का उत्सव वसंत पंचमी आज *भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल,सेक्टर- 39, चंडीगढ़ मार्ग, लुधियाना* में उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस शुभ उपलक्ष्य में माँ सरस्वती की महिमा का गुणगान करते हुए नन्हें सितारों ने प्रकाश ,ऊर्जा एवं समृद्धि के सूचक पीत वर्ण के महत्व को प्रतिपादित करते हुए पीले रंग के भोजन को प्रमुखता दी । समस्त विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सामुदायिक भोजन का आनंद उठाया। विद्यार्थियों ने कविता गायन श्लोक उच्चारण , पोस्टर निर्माण एवं नारा लेखन गतिविधियों के माध्यम से हंस वाहिनी के शुभ आशीष की कामना भी की। *प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना जी मोदगिल* * ने सभी को वसंतोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस पावन पर्व पर बच्चों को ज्ञान , संगीत , बुद्धि ,कला एवं विद्या का अर्जन करके लोक कल्याण एवं देश के विकास एवं प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करना चाहिए।